पटना, जुलाई 14 -- Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले आप छाता या रेनकोट जरूर सााथ रखें। मौसम विभाग ने मंगलवार को 12 जिलों में अतिभारी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश का औरेज अलर्ट तो अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा में भारी बारिश की चेतावनी है। पटना, गयाजी समेत मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले मानसून ट्रफ के मुजफ्फरपुर पहुंचने से सोमवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मधुबनी जिले के मधवापुर में सर्वाधिक वर्षा 276.6 मिमी बारिश हुई। साथ ही गोपालगंज, सीवान, सारण, अररिया, मधेपुरा एवं मधुबनी में बादल जमकर ब...