हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 7 -- Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण दोनों के संयुक्त प्रभाव से बिहार के ऊपर अनुकूल मौसमी परिस्थितियों बन रही है। इस कारण तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में गरज के साथ वर्षा, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। 8 और 9 अप्रैल को इसकी तीव्रता अधिक रहने के आसार हैं। सोमवार को गरज-चमक के साथ गया जी, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जमुई, मुंगेर, बांका और शेखपुरा जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। राज्य ...