Bihar Weather: बिहार में आज कहां-कहां बारिश, आंधी का येलो अलर्ट; अप्रैल में कब बरसेंगे बदरा
पटना, मार्च 31 -- Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने सभी को हैरान कर रखा है। मार्च के महीने में लोगों को बेमौसम बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। मार्च के आखिरी दिन भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा बिहार के कई क्षेत्रों में आज आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण पूर्व एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.