हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 23 -- Bihar Weather: बिहार के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 13.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस अररिया के फारबिसगंज में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस बीच एक बार फिर 26 मार्च से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। गरज-चमक संग बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावता जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ (मध्य छोभ मंडल में एक चक्रवर्ती सिस्टम बनती है जो नमी लाती है। इसके प्रभाव से बादल बनना, बारिश, तेज हवा, ओलावृष्टि होना शामिल हैं। यह उत्तर-पश्चिमी भाग से बिहार में प्रवेश करता है।पूर्णिया में रहेगा बादलों का डेरा रविवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप-छांव का दौर बना रहा।...