पटना, अप्रैल 2 -- Bihar Weather: पटना समेत बिहार के अधिकतर भागों में दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। मार्च माह में दिन का मौसम सुहाना बीता। 19 मार्च तक तो दिन में गर्मी ने लोगों के कुछ पसीने भी छुड़ा दिये, लेकिन 20 मार्च के बाद दिन का मौसम कूल-कूल रहा। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो बीते पांच साल में जिले में दिन का मौसम सर्वाधिक कूल-कूल रहा। वहीं मार्च में दो बार आंधी के स...