हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 3 -- Bihar Weather: बिहार में इस बार अप्रैल से ही प्रचंड गर्मी पड़ेगी। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अमूमन अप्रैल-मई का औसत तापमान 34 से 38 डिग्री रहता है लेकिन इस बार 40 डिग्री के पार रहेगा। मौसम विभाग ने जारी विशेष रिपोर्ट में कहा है कि इस साल पूर्वी एवं मध्य भारत में हीट वेव यानी लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। बिहार के ज्यादातर जिलों में लू चलने के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक होगी। इसका विशेष प्रभाव अप्रैल और मई महीने में दिखेगा। मार्च से मई तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान से अधिक रहने की आशंका है। सामान्य से अधिक तापमान का असर शहरी क्षेत्रों में विशेष रूप से रहेगा। यहां रात में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने से परेशानी बढ़ सकती है। शहरी क्षेत्रों म...