पटना, अप्रैल 30 -- Bihar Weather: बिहार के 22 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश से भीषण तपिश से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही भी मचाई। आम, लीची और मूंग एवं मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, बिहार में मौसम बदलने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरुर मिली है लेकिन कुछ जिलों में तबाही भी हुई है। बिहार में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे में तीन मई तक अलग-अलग जगहों पर आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहेगा। उत्तर बिहार के 18 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.