हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 17 -- Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवा की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर-मध्य और पूर्वी भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास सहित 12 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.4 से ...