पटना, मई 23 -- Bihar Weather: बिहार में आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह से हो रही तीखी धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को बिहार में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। राज्य भर में डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में 45.1 डिग्री के साथ इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा 13 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। राजधानी पटना भी भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शेखपुरा जिले में तापमान 43.2 डिग्री तक चला गया। इसी तरह बक्सर में तापमान 43.5, औरंगाबााद में 43.1, भभुआ में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मधेपुरा और पूर्णिया जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज...