मुख्य संवाददाता, मई 27 -- Bihar Weather: बिहार में कल यानी गुरुवार 28 मई को 32 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 6 जिलों में येलो अलर्ट है। गुरुवार को राज्य भर में मौसम खराब रहने की आशंका है। राजधानी पटना में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को पटना में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास जिले का डेहरी सबसे गर्म रहा। बिहार में पुरवा के प्रभाव से मौसम की तल्खी से आंशिक राहत मिली है। गुरुवार को भी तामपान के नियंत्रित रहने के आसार हैं। बुधवार को पटना सहित अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम हुआ। अगले दो दिनों में तपिश से आंशिक राहत मिलने के आसा...