मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 4 -- बिहार में समय से पहले मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है। पटना सहित बिहार के 20 जिलों से शनिवार को मॉनसून विदा हो गया। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में पूरे बिहार से इसकी वापसी होने के आसार हैं। गौरतलब है कि बिहार से मॉनसून की वापसी की मानक तिथि 10 से 11 अक्टूबर है। यानी इस बार लगभग एक सप्ताह पहले राज्य से मॉनसून विदा हो रहा है। हालांकि, सूबे में छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर भारत के शेष भाग, पूरे गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार, झारखंड एवं छतीसगढ़ से मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। बिहार में इस मॉनसून सीजन 32 प्रतिशत बारिश कम हुई। राज्य में 992.2 मिलीमीटर की जगह सिर्फ 678.4 मिलीमीटर बरसात ही दर्ज की गई है। बिहार के 38 ...