पटना, जुलाई 28 -- Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बारिश की वजह से राहत मिल रही है। दो दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद पटना के अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। सोमवार को 0.3 डिग्री की मामूली कमी के साथ अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मंगलवार को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा आदि जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में भी हल्के से मध्यम दर्जे के मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।गर्मी और उमस के कारण बेहाल रहे लोग भागलपुर जिले में कड़ी धूप, गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। बीएयू, सबौर के मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान...