नई दिल्ली, मार्च 27 -- Bihar Weather Today: बिहार में शुक्रवार यानी 27 मार्च से 29 मार्च तक आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 7 जिलों में आंधी-बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, सारण, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा और वैशाली जिले के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इस दौरान बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। इससे पहले जारी हुए पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग में कुछ स्थानों पर आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सूर्यास्त शाम 6 बजकर 8 मिनट पर होगी। वायुमंडलीय दबाव 1009 और ह्यूम...