हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 15 -- Bihar Weather: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही। लेकिन दिन और रात के वक्त कई जिलों में ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य के कई जिलों में सोमवार यानी आज से ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है। दरअसल पछिया हवाओं की वजह से ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। इधर बढ़ती सर्दी से पटनावासियों को दूसरे दिन भी राहत महसूस हुई। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और रात के तापमान में गिरावट नहीं होने के कारण बढ़ती सर्दी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्यभर का मौसम शुष्क रहने के साथ अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.