पटना, मई 28 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम इन दिनों अजब-गजब खेल दिखा रहा है। नौतपा में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी पड़ती है, वहां आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 29 मई को बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, राज्य में मौसम बदलने से भीषण गर्मी से भी राहत मिल गई है। राज्य भर में तापमान लुढ़क कर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। फिलहाल राज्य में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर सीमांचल क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका जताई है। पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को राज्य भर में आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। पटना में ...