Bihar Weather: जून में लगातार चौथे साल मानसून का रंग फीका, क्या कहते हैं IMD के मौसम वैज्ञानिक?
चंदन द्विवेदी, जून 26 -- Bihar Weather: मानसून की आगमन अवधि के आरंभिक और महत्वपूर्ण महीने जून में बिहार में बादलों की बेरुखी बनी हुई है। यह लगातार चौथा साल है, जब जून में मानसून का रंग फीका है। 2025 में जून माह में सामान्य से 30%, 2024 में 52% और 2023 में 48% कम बारिश दर्ज की गई थी। जून बीतने में मात्र पांच दिन शेष रह गये हैं। ऐसे में तय मानक से सूबे में 48 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। राज्य भर में अब तक सामान्य बारिश 115.5 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन मात्र 60.1 मिमी ही बारिश हुई है। यही वजह है कि सूबे में लू के हालात बने हैं। बारिश की कमी से खेती-किसानी के लिए विपरीत परिस्थितियां बनने के साथ साथ भूगर्भ जल स्तर में कमी आ रही है।कैमूर में चार दिन और रोहतास में तीन दिन से उष्ण लहर बारिश की कमी से कैमूर में पिछले चार दिनों से लगातार हीट वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.