हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 15 -- Bihar Weather: उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में सोमवार से गुरुवार तक भारी बारिश होगी। आठ जिलों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। वहीं, सोमवार को राज्य भर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। इधर, रविवार को राज्य के 35 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान 11.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार से अगले चार दिनों तक पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को विभाग द्वारा चेतावनी के अनुसार उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, छपरा, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक वर्षा के आसार हैं। इससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थान में जल भराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.