पटना, मार्च 26 -- Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग जिलों में आज से मौसम आपको चौंका देगा। घर से निकलने वक्त आप अपने साथ छाता रख सकते हैं क्योंकि अब बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर 31 मार्च तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 मार्च को पूरे बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अनेक स्थानो पर बारिश की संभावना है। 28 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.