नई दिल्ली, मार्च 13 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप की स्थिति देखी जा रही है। मार्च में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आज 13 मार्च शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए हैं तो कुछ जिलों में धूप निकल गई है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सी रहने का अनुमान है। आद्रता 32 प्रतिशत को वायुमंडलीय दवाब 1008 के स्तर पर पाया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 मार्च से 17 मार्च तक राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश वाले हालात बने हुए हैं। लेकिन, इस दौरान कई जिलों में तीखी धूप देखने को मिली। इन जिलों में तेज गर्मी से मार्च महीने में लोग परेशान दिखे। बिहार...