Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात, दक्षिण में मौसम साफ; यहां आंधी का अलर्ट
बिहार, मई 10 -- Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से लगातार नमी के हो रहे प्रवाह के बीच अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव से सूबे में आंधी - पानी की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को दोपहर से देर शाम के बीच गयाजी, नवादा, शेखपुरा, जमुई, भभुआ, रोहतास, नालंदा समेत दस जिलों में आंधी पानी का चक्र रहा। हालांकि पटना सहित अन्य जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप निखरी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को उत्तर बिहार विशेष कर उत्तर पूर्व क्षेत्र में आंधी पानी और वज्रपात की आशंका है जबकि पटना सहित दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण बिहार में तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से देर शाम गयाजी, जमुई, जहानाबाद, नवादा, बांका, मुंगेर, लखीसराय व शेखपुरा के लिए मेघ गर्जन, वज्रपात और ओला वृष्टि के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.