नई दिल्ली, मई 3 -- बिहार में उमस भरी गर्मी का दौर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में आंधी-पानी की स्थिति बनने से लोगों को लू से राहत तो मिली, लेकिन अब फिर से पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। इधर पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं आंशिक बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दक्षिण बिहार में गर्मी लोगों को तड़पाने वाली है। उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दक्षिण के जिलों में गर्मी हाहाकार मचाएगी। कटिहार के प्राणपुर में सर्वाधिक 114.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा में 112.4 मिमी, ढेंगराघाट में 106 मिमी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.