Bihar Vidhan Sabha LIVE: हमला करने वालों के हाथों में नुकीले हथियार थे, कांग्रेस के झंडे लगे हुए थे; BJP पार्षद का दावा
पटना, जुलाई 23 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल की कार्यवाही का आज चौथा दिन है। बिहार विधानसभा की कार्यवाही बेहद ही हंगामे के साथ शुरू हुई। पटना में बुधवार को छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों ओर से विधायक एक दूसरे की ओर अंगुली दिखाई हुए आगे बढ़े। मार्शलों ने आकर बीच-बचाव किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। भाजपा विधायक श्याम बाबू ने आरोप लगाया कि बुधवार को डाकबंगला चौराहे पर जो हमलावर थे, वे छात्र नहीं थे, बल्कि गुंडा थे। विपक्ष के सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस तरह दोनों ओर से बहस और बढ़ती गई। इससे पहले छात्रों के ऊपर पुलिसिया बर्बरता का आरोप लगाकर विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा परिसर में भी प्रदर्शन जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.