पटना, फरवरी 12 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। विधानमंडल के इस सत्र में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष मुखर है। सदन के बाहर और अंदर दोनों ही जगहों पर विपक्ष के सदस्य लगभग हर रोज अपनी आवाज उठा रहे हैं। विधानसभा परिसर में तो विपक्षी सदस्य हाथ में पोस्टर बैनर लेकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी विधानमंडल के सत्र में हंगामे के आसार हैं। इधर बुधवार को विधानसभा में 12 हजार 165 करोड़ 43 लाख 72 हजार के अनुपूरक बजट पर मुहर लगी। इसमें वार्षिक मद में 9588.3947 करोड़ रुपए, जबकि स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद मे 2579.0425 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके लिए वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विनियोग विधेयक पेश किया था। इसके माध्यम से उन्होंने सदन से खर्च की अनुमति मांगी थी। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.