पटना, जुलाई 22 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में सूखे का मुद्दा उठाया था। सदन के सदस्य ने कहा कि बिहार सुखाड़ की चपेट में है। ये किसानों और आम आदमी से जुड़ा मुद्दा है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर वक्त्व्य दे नहीं तो हम सदन का बहिष्कार करेंगे। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला। विपक्षी सदस्य इस मुद्दे को लेकर वेल में आ गए और फिर हंगामा करने लगे। हालांकि, बाद में वो अपनी जगह पर चले गए। इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम ने सदन में कहा कि हम सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार बिजली का इंतजाम कर रहे है, ताकि किसानों के खेतों में पानी सीधे और आसाानी से पहुंचाया जा सके। सीएम ने इसके साथ ही कहा है कि जहां ...