नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को पांचवे दिन समापन हो गया। स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। पांच दिनों के सत्र में कुल पांच बैठकें हुईं। स्पीकर ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने का मुद्दा गर्म रहा। इस सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई गयी। अनंत सिंह और अमरेन्द्र नारायण को छोड़कर सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई। अनंत सिंह जेल में हैं। प्रेम कुमार स्पीकर तो नरेंन्द्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर निर्वाचित किए गए। इस छोटे से सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे। उनकी गैरमौजूदगी को सत्ता पक्ष ने मुद्दा बना लिया है। सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ और राज्य का पूरक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.