पटना, जुलाई 21 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी विपक्षी सदस्य अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को घेरती नजर आई। सदन के अंदर जदयू विधायक श्याम रजक ने आंबेडकर स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया तो खुद सीएम सम्राट चौधरी को जवाब देना पड़ा। श्याम रजक ने इंदिरा आंबेडकर विद्यालय में कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 62 फीसदी शिक्षकों की कमी है। इसपर बिहार सरकार के एससी-एसटी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती को लेकर बीपीएससी को अधियाचना भेजी गई है। इसके बाद सीएम सम्राट चौधरी ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि ये अति गंभीर है। सदन के सदस्य की चिंता भी गंभीर है। मैं शिक्षा विभाग को इसकी मॉनिटरिंग के लिए कहूंगा। सम्राट चौधरी ने इसके बाद भरोसा दिया कि एक मह...