Bihar Vidhan Sabha LIVE: तेजस्वी अमेरिका-ईरान लड़ाई खत्म कराने गए हैं, मानसून सत्र में नहीं आने पर JDU का तंज
पटना, जुलाई 22 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज विधानमंडल में जरुरी कार्य निपटाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के तीसरे दिन राजकीय विधेयक पेश किया जा सकता है। आज प्रश्नकाल भी होगा। इधर आज सदन के अंदर विपक्षी दलों का हंगामा भी दिख सकता है। विपक्षी दल सरकार को पेपर लीक और एनकाउंटर समेत कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा। इससे पहले मंगलवार को विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा के बाद मुहर लग गयी। इनमें बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक 2026, बिहार माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2026, बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक 2026, बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) संशोधन विधेयक, बिहार चिकित्सा संशोधन विधेयक, बिहार नर्सेस पंजीकरण संशोधन विधेयक, बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजन सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.