Bihar TRE 4 Exam: अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का असर, और पद बढ़े; सरकार ने मानी मांग
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का गुस्सा थमा नहीं था कि सरकार ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है। संगीत विषय की सीटें बढ़ाकर सम्राट चौधरी की सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अभ्यर्थियों की नाराजगी को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पटना में बीते कई दिनों से TRE अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे हुए थे, और गुरुवार को जब सरकार ने उनकी बड़ी मांगें मान लीं, तो लगा कि आंदोलन थम जाएगा। लेकिन संगीत शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं का धरना खत्म नहीं हुआ था, वे सीधे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास तक जा पहुंचे। और अब नतीजा सामने है कि 111 नए पद जोड़े जा चुके हैं। दरअसल TRE-4 के तहत संगीत विषय के लिए शुरू में सिर्फ दो पद अधिसूचित किए गए थे, जो अभ्यर्थियों को बिल्कुल रास नहीं आया। इसी को लेकर उन्होंने मंत्री के घर के बाहर देशभक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.