नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Bihar Top News Today 29 January: नौकरी के लिए जमीन मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनावाई है। लालू परिवार के सदस्य और अन्य अभियुक्त हाजिर हो सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे। जहां वह करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मधेपुर में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को शादी के लिए बुलाकर चार दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। पटना से पूरी और भागलपुर से राउरकेरा के लिए सीधी बस चलेगी। बिहार की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें। लालू परिवार के लिए अहम दिन Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार के सदस्य कोर्ट में ...