पटना, जनवरी 6 -- Bihar Top News Today 6th January 2026: तेजस्वी यादव विदेश दौरे से लौट गए हैं, उन्होंने दिल्ली में पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की है। बिहार के 71 लाख किसानों की सम्मान निधि अटक सकती है। पटना में कुख्यात अमन शुक्ला की सरेआम गोली मारकर हत्या के बाद एसआईटी गठित की गई है। नीतीश कैबिनेट की आज बैठक हो सकती है। मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के पास मालागड़ी पर लदा ट्रक ओएचई लाइन से सट गया, इससे रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर जिलों में आज भी शीतलहर के हालात बने रहेंगे। मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को बिहार की प्रमुख खबरें यहां देखें-विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी, दिल्ली में लालू से मुलाकात बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे से लौट गए हैं।...