पटना, जनवरी 13 -- Bihar Top News Today 13 Jan 2026: नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। अगले महीने चलने वाले बिहार विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में नेताओं का जमावड़ा लगा है, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा तेज प्रताप यादव भी पहुंचे हैं। बुजुर्गों को अब घर बैठे जमीन रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी, नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। पटना के अटल पथ पर कार और ऑटो की भीषण टक्कर में कई लोग घायल हो गए। तेजस्वी यादव पटना लौट गए हैं, आरजेडी में संगठनात्मक बदलाव की अटकलें तेज हैं। बिहार में ठंड से फिलहाल पूरी राहत मिलने के आसार नहीं है, हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे विभिन्न जिलों में स्कूल खुलना शुरू हो गए हैं। मंगलवार, 13 जनवरी को बिहार की प्रमुख खबरें यहां देख...