पटना, जनवरी 27 -- Bihar Top News Today 27 January: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है, सीएम मधुबनी जिले में 391 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। राहुल गांधी को डरपोक कहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने अब दावा किया है कि कांग्रेस के नेता उनके घर पर हमला कर सकते हैं। पटना के होटल में एक रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत मामले में एसआईटी ने कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए हैं, इस मामले मे पॉक्सो की धारा लगाई जा सकती है। मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को बिहार की प्रमुख खबरें यहां पढ़ें-सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण आज मधुबनी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सी...