नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Result Mahagathbandhan Seats LIVE: महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बुरा हाल है। महागठबंधन की बढ़त 33 सीटों पर आ गई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जरूरी था कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दल और वीआईपी अधिकतम सीटों पर जीत दर्ज करती। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के कुछ घंटे बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगी। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ा हर एक अपडेट. शाम 8:50- बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की स्थिति और कमजोर होती नजर आ रही है। महागठबंधन के दलों को अब केवल 33 सीटों पर बढ़त हासिल है। शाम 7:40- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे महागठबंधन के लिए निराशाजनक रहा है। महागठबंधन क...