नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Result Congress Seats LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गितनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त हासिल है। बैलेट पेपर के बाद अब ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का अधिक से अधिक सीटें जीतना जरूरी है। 14 नवंबर को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस कुल 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जबकि बाद में 7 और नाम जोड़े गए। कांग्रेस का दावा है कि इस बार उसने अपने संगठन को मजबूत किया और बेहतर प्रदर्शन करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ा हर एक अपडेट पढ़ें. सुबह 8:57 बजे- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की...