नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Result BJP Seats LIVE: दोपहर 1.30 बजे - बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पार्टी इस समय 88 सीट पर आगे है। मौजूदा समय में भाजपा एनडीए के सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आई है। जेडीयू 80 सीट पर आगे हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार शाम को 7 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया जा सकता है। दोपहर 1 बजे - बिहार में बीजेपी अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ती नजर आ रही है। पार्टी रुझानों में इस समय 88 सीट पर आगे चल रही है। काफी देर से बीजेपी अपनी सहयोगी जेडीयू को पीछे छोड़कर रखा है। एनडीए रुझानों में 196 सीट के करीब है। दोपहर 12.20: बिहार में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। भाजपा इस समय 87 सीट पर अपनी बढ़त को बनाए हुए है। इस...