Bihar Rain Alert: रेनकोट साथ रखें! पटना, भोजपुर और बक्सर समेत बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का हाल
पटना, जुलाई 19 -- Bihar Rain Alert: बिहार में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है तो वहीं किसानों को भी राहत मिली है। मौसम विभाग मानसून की सक्रियता की वजह से पटना सहित 14 जिलों में रविवार को भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना में दिनभर उमस के बाद रात में बादल घनीभूत हुए और गरज तड़क के साथ झमाझम बारिश हुई। रात नौ बजे से साढ़े 12 बजे के बीच में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी भागों में बादलों का घनीभूत होना जारी है। इससे मानसून की अच्छी बारिश की स्थिति बनने के आसार हैं। बेगूसराय, गयाजी, जमुई और नवादा में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि अरवल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.