नई दिल्ली, मार्च 16 -- BPSSC Bihar Police SI Result 2026 Download: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत कुल 1799 रिक्तियों के विरुद्ध यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है । उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में किया गया था, जिसमें कुल 10,36,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था । परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। BPSSC Bihar Police SI Result 2026 Download PDF Linkपरीक्षा में शामिल हुए ...