नई दिल्ली, मार्च 16 -- Bihar Police BPSSC SI Pre Result 2026 Out: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के 1799 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों में से कुल 35,857 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को किया गया था, जिसमें 7.26 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे । अब सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी 'मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा' से गुजरना होगा । BPSSC Bihar Police SI 2026 prelims result Linkमुख्य परीक्षा का स्वरूप और पैटर्न प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा । मुख...