नई दिल्ली, मई 20 -- CSBC Bihar Prohibition Constable Exam Date 2026: बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 83 पदों पर सीधी बहाली के लिए होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है । आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह लिखित परीक्षा 24 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी । परीक्षा राज्य के सभी 38 राजस्व जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में ली जाएगी । यह परीक्षा लगातार दो बैठकों में आयोजित होगी, जिसमें दो अलग-अलग प्रश्न पत्र (पेपर-1 और पेपर-2) होंगे। पूरी परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चलेगी । दोनों प्रश्न पत्रों के बीच परीक्षार्थियों को 30 मिनट का अंतराल (ब्रेक) मिलेगा । यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक...