नई दिल्ली, मई 23 -- Bihar Petrol Diesel Rates Today: पश्चिम एसिया में जारी जंग के कारण भारत में पेट्रो प्रॉडक्ट्स की कीमतों में तीसरी बार इजाफा किया गया है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए। इससे पहले 15 मई और 19 मई को तेल के दाम बढ़ाए गए थे। तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए शनिवार 23 मई को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल के कीमत में 87 पैसे जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे की बढोतरी की गयी। स्थानीय खर्च और अन्य मदों के कारण देश के विभिन्न राज्यों के भिन्न-भिन्न जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग तय किए गए हैं। एक ही शहर में भिन्न-भिन्न तेल कंपनियों की दरें अलग-अलग होती हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 111.11 रुपए है जबकि एक लीटर डीजल 97.14 रुपए में मिल रहा है। कल 22 मई तक पटन...