नई दिल्ली, मई 14 -- Bihar Paramedical admit card 2026 OUT: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने पैरामेडिकल (PM) और पैरामेडिकल इंटरमीडिएट (PMI) कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में पैरामेडिकल के विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त ...