हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 10 -- Bihar Monsoon: बिहार के अलग-अलग जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सूरज के तल्ख तेवर ने लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया है। लेकिन अब मौसम विभााग ने मानसून को लेकर राहत की बात बताई है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गयाा है कि बिहार में मानसून अपने तय समय से आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मानसून के तय समय (13-15 जून) पर आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में मानसून के बिहार पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। बिहार में मानसून का प्रवेश बंगाल की खाड़ी की दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं के जरिए होता है और यह सबसे पहले पूर्णिया और किशनगंज जिले में दस्तक देता है। मौसम विभा...