Bihar MLC: आपसी लड़ाई में विपक्ष सिटिंग सीटें भी हारा, एकता से बची NDA सरकार की लाज
पटना, अक्टूबर 28 -- बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की कुल आठ सीटों के चुनाव नतीजों और चल रही मतगणना के रुझान का संक्षेप संदेश है कि आपसी झगड़े में महागठबंधन के घटक कांग्रेस और सीपीआई समेत विपक्ष से जन सुराज पार्टी ने अपनी-अपनी सिटिंग एमएलसी सीटें गंवा दी, जबकि एकजुटता और बगावत पर डंडा चलाकर बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने लाज बजा ली। जिन 8 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें मौजूदा एमएलसी के हिसाब से 2 सीट बीजेपी, 1-1 सीट जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई और जन सुराज पार्टी, जबकि 3 सीटें निर्दलीय के पास थी। 6 सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं, जबकि बाकी 2 पर आगे चल रहे कैंडिडेट की ही जीत मानकर बात करें तो भाजपा एक सीट के फायदे से 3 पर पहुंच गई है। राजद और जन सुराज पार्टी का खाता खुला है। सीपीआई और कांग्रेस साफ हो गई है। निर्दलीय 1 घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.