सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- Bihar Floods: नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बुधवार को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ निरोधक कार्यों और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुप्पी प्रखंड के जमला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री और गुणवत्ता की जांच की तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रक...