वरीय संवाददाता, अगस्त 31 -- Bihar Flood: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बिहार के भागलपुर जिले में त्राहिमाम मचा हुआ है। गंगा के रौद्र रूप से खरीक प्रखंड के राघोपुर में त्राहिमाम मच गया है तो घटने पर सबौर प्रखंड क्षेत्र की फरका पंचायत के इंग्लिश गांव के इंग्लिश के वार्ड नंबर तीन में रविवार अहले सुबह भीषण कटाव शुरू हो गया। इससे 15 मकान एक-एक घर गंगा में समा गए। कटाव में एक परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए। घर का सारा सामान अंदर रह गया और लोगों की आंखों के सामने पूरा मकान गंगा में समाहित हो गया। लोगों ने घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी तो अंचलाधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और कटावनिरोधी काम शुरू कराया। साथ में वहां उन सभी मकानों को खाली कराया गया जो कटाव की जद में आ सकते थे। अंचलाधिकारी ने घटना की जानकारी आ...