पटना, सितम्बर 29 -- Bihar Flood: बिहार में एक बार फिर बाढ़ से हाहाकार वाली स्थिति है। गंडक, कोसी, बागमती, लालबकेया और कमला बलान नदियों के उफान से बिहार के कई बड़े इलाकों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पिछले दो दिनों से अत्यधिक जलस्त्राव से पश्चिमी और पूर्वी चंपारण औऱ गोपालगंज में स्थिति विकराल है। उधर बागमती, कोसी औऱ कमला बलान में उफान से दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद हैं और गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही पश्चिम चंपारण में हुई है। यहां दस प्रखंडों के दियारा और निचले इलाके पानी से घिर गए हैं। इस जिले में 5 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। बगहा शहर के नौ वार्ड पूरी तरह जलमग्न हैं। बगहा एसपी कार्यालय, जल संसाधन विभाग, पुलिस ला...