भागलपुर, जुलाई 22 -- Bihar Flood: बारिश से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिल रही है तो यहीं बारिश कही-कही आफत भी बन गई है। बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ का खतरा अब लोगों को सताने लगा है। दरअसल नेपाल के तराई इलाकों में लगातार बारिश और कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सहरसा जिले के सलखुआ, महिषी और नवहट्टा प्रखंड में बाढ़ व कटाव का संकट गहराने लगा है। जिले के दो दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह कोसी की बाढ़ की चपेट में हैं। सलखुआ के कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। सिमरी बख्तियारपुर के निचले इलाकों में भी कोसी का पानी प्रवेश करने से धान की फसल डूबने की कगार पर है। महिषी प्रखंड के कई गांवों के घरों व सड़कों पर पानी घुसने से नाव ही आवागमन का सहारा बन गई है। विस्थापित परिवारों ने प्रशासन से नाव, पॉलीथीन शीट और राहत सा...