Bihar Flood: सड़क बह गई और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, पटना में गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार; बढ़ी आफत
प्रधान संवाददाता, सितम्बर 3 -- पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश, बाणसागर बराज तथा इंद्रपुरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद पटना में गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां लाल निशान के पार पहुंच गई हैं। गंगा का पानी कई जगहों पर सड़कों पर आ गया है। पुनपुन का पानी कई गांवों में पानी फैल गया है। वहीं, दरधा के उफान से 50 फीट सड़क बह गई है। सोन में पानी बढ़ने से आसपास के ग्रामीण भयभीत हैं। बाढ़ के खतरे के बीच डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी, बाढ़ सुरक्षा सामग्री तैयार रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी आवश्यक तैयारियां 24 घंटे के अंदर पूरी कर लें। डीएम ने सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल खगौल, गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.