पटना, सितम्बर 10 -- Bihar Flood: गंगा, पुनपुन, सोन, कोसी समेत अन्य छोटी-बड़ी नदियों में आई बाढ़ से बिहार के 14 जिलों के निचले इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ से घिरी 514 ग्राम पंचायतों की 40.11 लाख आबादी स्वच्छ पेयजल, भोजन, आवागमन, रोजी-रोजगार, इलाज जैसे संकट से जूझ रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर जगह तबाही ही तबाही का मंजर है। हालांकि, नदियों के जलस्तर में वृद्धि थम गई है, लेकिन परेशानी बरकरार है। करीब 700 ग्रामीण सड़कें डूब जाने से कहीं आना-जाना मुश्किल है। 100 से अधिक सड़कें तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा तबाही गंगा के तटवर्ती जिलों के दियारा क्षेत्रों में हुई है, जहां बाढ़ से घिरे लोगों ने अपना घर छोड़ बांध या अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है। उनके सामने खुद के भोजन के अलावा पशुओं के लिए चारा जुटाना च...