पटना, सितम्बर 8 -- Bihar Flood: पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। पुनपुन-परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 के पास पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद रेलवे ने एहतियातन इस पुल से ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया है। इसके चलते मंगलवार को गया-पटना और पटना-गया के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं, आठ ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के आदेश के अनुसार पुल संख्या-21 के किमी 11/38-32 पर इंजीनियरिंग विभाग ने चार सितंबर की रात से ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर रखा है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। जलस्तर और पुल की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रेलखं...